टनकपुर/चंपावत। प्रकाश पर्व के अवसर पर टनकपुर इमली पड़ाव स्थित गुरुद्वारा में गुुरुवाणी का पाठ किया गया। इस मौके पर गुरुद्वारे को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। आज मंगलवार सुबह से ही गुरुद्वारा परिसर में शबद कीर्तन शुरू हो गया था। बाद में दोपहर सैकड़ों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने लंगर छक प्रसाद ग्रहण किया। ज्ञानी बलजीत सिंह ने गुुरुवाणी का पाठ कर कीर्तन किए। कार्यक्रम में सिख समुदाय के अलावा भारी संख्या में लोग पहुंचे थे।
इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष सरदार कुलविंदर सिंह, सरदार वरियाम सिंह,सरदार कुलविंदर,सरदार मनमीत सिंह,सरदार सुरजीत सिंह,सरदार बलविंदर सिंह,सरदार रविंद्र पाल सिंह,सरदार सिंपी गांधी सहित सिक्ख समुदाय के अनेक लोग जूद रहे।
गुरुद्वारा परिसर में मौजूद सिख समुदाय के लोग।
