टनकपुर/चंपावत। रविवार तड़के टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वाला-धौन के निकट बस्टिया गूंठ में एक कार खाई में समा गई। हादसे में कार सवार 1 व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 4 लोग चोटिल हुए हैं। कार सवार सभी लोग गौंडा उत्तर प्रदेश के निवासी हैं।
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिलीं जानकारी के मुताबिक आज रविवार 29 नवंबर प्रातःलगभग 3 बजे एनएच पर स्वाला-धौन के पास लोहाघाट की ओर जा रही एक कार संख्या(यूपी 32/एमसी7924) अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 25 मीटर नीचे खाई में जा गिरी।टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर खाई में लुढ़की कार में सवार सभी लोग उप्र के गोंडा जिले के रहने वाले बताए गए हैं।
दुर्घटना में कार से छिटककर खाई में काफी नीचे गिरे अजीत कुशवाहा (27) पुत्र आनंद जी कुशवाहा निवासी गोंडा की मौत हो गई।जिला अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सोनाली मंडल ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही अजीत कुशवाहा ने दम तोड़ दिया था। कोतवाल दीवान सिंह बिष्ट ने बताया कि पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। जबकि शेष 4 लोग कार चालक आशीष श्रीवास्तव (37) निवासी आवास विकास गोंडा,अंशुमान कुशवाहा(25)निवासी इमलिया गुरदयाल गोंडा,अमित शुक्ला (32)निवासी बालपुर गोंडा व विकास गिरी (30) निवासी केशवपुर पहाड़ गांव गोंडा चोटिल हुए हैं। सभी घायलों का चंपावत अस्पताल में इलाज चल रहा है जिनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
खाई में गिरी कार।
