टनकपुर/चंपावत। पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत टनकपुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा दो युवकों को 9.7 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन, 500 रुपये नकद और एक वैगनआर कार भी बरामद की है। पुलिस टीम ने26 अक्टूबर 2026 को ग्राम बिचई स्थित नवयोग धाम शोध केंद्र के पास चेकिंग के दौरान उक्त कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक कश्यप (32) निवासी घसियारा मंडी, वार्ड नंबर-9 और सोनू कुमार(32) निवासी विष्णुपुरी कॉलोनी,वार्ड नंबर-11 टनकपुर के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कोतवाली टनकपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त वैगन आर कार संख्या(यूके. 03/टीए 2559) को भी कब्जे में ले लिया है।
पुलिस टीम में ये रहे शामिलः
युवकों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अकरम अहमद, हेड कांस्टेबल कमल कुमार, रियाज अख्तर तथा एसओजी के हेड कांस्टेबल मोहम्मद नासिर और कांस्टेबल ललित चौधरी शामिल रहे।
पुलिस गिरफ्त में आरोपी युवक।
