टनकपुर/बनबसा/चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल सोमवार,23 नवंबर को अपनी विधानसभा चम्पावत स्थित बनबसा भ्रमण पर पहुंचेंगे। इस दौरान वे बनबसा के गुदमी स्थित डेविड पेंटर स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे तथा जनपद की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।
जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक सीएम धामी सोमवार अपराह्न 3:20 बजे हेलीकॉप्टर से बनबसा स्टेडियम हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से 3:30 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर 3:40 बजे डेविड पेंटर स्कूल गुदमी पहुंचेंगे।मुख्यमंत्री विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर जनपद के विकास को गति देने वाली विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री शाम 4:40 बजे सड़क मार्ग से कार द्वारा खटीमा,जनपद ऊधमसिंह नगर के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन चंपावत द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
