टनकपुर/चम्पावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर बनलेख क्षेत्र में चेकिंग के दौरान चम्पावत पुलिस ने 110 ग्राम चरस के साथ एक गेरुआ वस्त्र धारी कथित साधु को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से चरस बरामद होने के बाद मादक पदार्थों की तस्करी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर तस्करी में प्रयुक्त यामाहा मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया गया है।
पुलिस मीडिया ग्रुप से मिली जानकारी के के मुताबिक इन दिनों पुलिस द्वारा जिले भर में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत आज 20 नवंबर 2026 को कोतवाली चम्पावत पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम बनलेख बैरियर पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। चैकिंग के दौरान यामाहा मोटरसाइकिल संख्या. (UK06-8392) को रोककर तलाशी ली गई। चैकिंग में मोटरसाइकिल की डिग्गी से 110 ग्राम चरस बरामद हुई। चरस बरामदगी पर पुलिस ने बाइक चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान सागर गिरी उर्फ प्रिन्स दशरथ, निवासी बाजू मोड़ी, विष्णु प्रयाग मंदिर के पास, थाना लोहाघाट, जनपद चम्पावत के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली चम्पावत में धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर तस्करी में प्रयुक्त बाइक को भी सीज कर दिया है।
पुलिस गिरफ्त में कथित साधू बाबा।
