।
टनकपुर/चम्पावत। उत्तराखंड परिवहन निगम के टनकपुर क्षेत्र में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की नई क्षेत्रीय कार्यकारिणी का चुनाव विधिवत सम्पन्न हो गया । चुनाव प्रक्रिया के दौरान कर्मचारियों की सहमति पर संजीव कुमार को क्षेत्रीय अध्यक्ष, राजेंद्र सिंह बिष्ट को क्षेत्रीय मंत्री तथा दिनेश भट्ट को क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। चुनाव कार्यक्रम में रोडवेज कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और संगठन की मजबूती एवं एकजुटता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।कार्यकारिणी के अन्य पदों पर भी कर्मचारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं हैं।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी साथीकर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद कर्मचारियों के हितों अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेगी। इस दौरान लंबित समस्याओं,वेतन संबंधी मामलों,कार्यस्थल की कठिनाइयों और अन्य जायज मांगों को उचित मंच पर प्रभावी ढंग से उठाने की बात कही गई । कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत सभी कर्मचारियों को साथ लेकर संगठन को मजबूत बनाने तथा कर्मचारी हितों के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य किया जाएगा। नई कार्यकारिणी के गठन पर रोडवेज कर्मचारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की नई कार्यकारिणी के सदस्य।
