टनकपुर/चंपावत। रविवार सायंकाल शारदा नदी किनारे में छट पर्व को लेकर खासी चहल-पहल देखी गई। इस दौरान र्पूर्वांचल समुदाय के लोगों ने शारदा नदी किनारे एकत्र होकर छठी मईया की पूजा-अर्चना की।
महिलाओं ने व्रत रखकर रीति रिवाज से अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देकर मन्नत मांगी। पर्व को लेकर पूर्वांचल समुदाय के लोगों में खासा उत्साह देखा गया। शारदा नदी किनारे नगरपालिका द्वारा सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रातःउप जिलाधिकारी टनकपुर प्रमोद कुमार ने नदी किनारे पूजा वाले स्थान पहुंच मुआयना कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए । नगर पालिका की ओर से विशेष सफाई अभियान चलाने के साथ विद्युत व्यवस्था की गई है।
रविवार दोपहर बाद से महिलाओं पुरूषों व बच्चों का सज धजकर टनकपुर के शारदा नदी किनारे निर्माणाधीन घाट क्षेत्र में पहुचने का सिलसिला शुरू हो गया। यहां टोकरी में फल, ठेकुवा, दूध आदि लेकर पहुंची महिलाओ ने सूर्य को अर्घ्य दिया।
कल सोमवार को प्रातः उगते सूरज को अर्घ्य देकर पूजा अर्चना की जाएगी। निर्जल व्रत रखने वाली महिलाए व्रत खोलकर पूजा-अर्चना करेंगी। कार्यक्रम में सुमित ठाकुर , शैलेंद्र सिंह,देवेंद्र सिंह, द्वारिका प्रसाद, इंदु सिंह, मालती देवी, कौशल्या देवी, प्रवीण सिंह, मधुरी देवी , प्रियंका सिंह, सुनीता गुप्ता, ऋतुराज सिंह ,सीमा मिश्रा आदि मौजूद रहे।
टनकपुर शारदा नदी किनारे डूबते सूर्य को अर्घ्य देतीं महिलाएं।
