टनकपुर/चंपावत। यूटीसी (उत्तराखंड परिवहन निगम) के टनकपुर एवं नैनीताल मंडल के मुखियाओ के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। टनकपुर के डीएम (मंडलीय प्रबंधक संचालन व तकनीकी) आलोक कुमार बनवाल को इसी पद पर रोडवेज के नैनीताल मंडल भेजा गया है। उनकी जगह नैनीताल मंडल की मंडलीय प्रबंधक पूजा जोशी को टनकपुर मंडल का नया मुखिया बनाया गया है। परिवहन निगम की प्रबंध निदेशक रीना जोशी ने आज 12 नवंबर को ये आदेश जारी किए हैं। सुरेश चंद्र पांडे को टनकपुर के मंडलीय कार्यशाला के साथ पूर्व की तरह टनकपुर डिपो का अतिरिक्त प्रभार रहेगा। इसके अलावा कई डिपो स्तर के 7 अधिकारियों को पदोन्नति और स्थानांतरित किया गया है।
इन अधिकारियों के स्थानांतरण व पदोन्नति हुईः
1. लोहाघाट डिपो के एआरएम धीरज कुमार वर्मा को नैनीताल मंडल के रानीखेत डिपो भेजा गया है। उनके स्थान पर दीपक सिंह को लोहाघार भेजा गया है।
2. पिथौरागढ़ डिपो के एआरएम रविशेखर कापड़ी को टनकपुर भेजा गया है। उनके स्थान पर रामनगर डिपो के नवीन चंद्र आर्य को पिथौरागढ़ भेजा गया है।
3. नैनीताल मंडल के सहायक लेखाधिकारी (तकनीकी) राजकुमार को प्रभारी सहायक महाप्रबंधक (वित्त) टनकपुर डिपो बनाया गया है।
4. टनकपुर के एआरएम महेंद्र कुमार को रामनगर डिपो भेजा गया है।
5. प्रकाश चंद्र आर्य को पदोन्नति देकर मंडलीय कार्यशाला नैनीताल मंडल में भेजा गया है।
6. अल्मोड़ा के एआरएम धर्मानंद जोशी को बागेश्वर डिपो का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
7. राजेंद्र कुमार आर्य को एआरएम पद पर पदोन्नति देकर काशीपुर डिपो में ही तैनाती दी गई है।
नवागत टनकपुर रोडवेज की मुखिया पूजा जोशी।
