टनकपुर/चंपावत। आज शुक्रवार को शहर स्थित शारदा घाट के निकट पुलिस को एक शव बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक बरामद शव की शिनाख्त चंपावत जिले के सीमांत गाँव लोडियालसेरा निवासी प्रकाश राम के रूप में हुई है ।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक टनकपुर के नायकगोठ स्थित फायर स्टेशन के पास शारदा नदी घाट के किनारे से 48 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद हुआ है।
मृतक की शिनाख्त प्रकाश राम पुत्र महेंद्र पाल निवासी लोडियालसेरा चूका के रूप में हुई है। बताया गया कि शव नदी में बह कर आया था। टनकपुर में पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
