टनकपुर/चंपावत। अब तक टनकपुर उप जिला अस्पताल में चिकित्साधीक्षक के पद पर तैनात रहे डाॅ. घनश्याम तिवारी चंपावत के नए मुख्य चिकित्साधिकारी बनाए गए हैं उन्होंने बकायदा चंपावत पहुंच कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
डाॅ. तिवारी ने धनतेरस से एक दिन पूर्व
आज 5 नवंबर को नए पद का चार्ज ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था को और बेहतर करने की दिशा में काम किया जाएगा। चंपावत के नए सीएमओ के रूप में पदोन्नत कर स्थानांतरित करने का शासन ने 21 अक्टूबर को आदेश जारी किया था। अभी तक चंपावत के सीएमओ की जिम्मेदारी डॉ. देवेश चौहान संभाल रहे थे। नवागत सीएमओ डॉ. तिवारी इससे पूर्व तक टनकपुर उप जिला अस्पताल में मुख्य चिकित्साधीक्षक की जिम्मेदारी निभा रहे थे। आज उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी के पद पर कार्यभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर डॉ. देवेश चौहान, एसीएमओ डॉ. इंद्रजीत पांडेय सहित सीएमओ कार्यालय के कार्मिकों ने नवागत सीएमओ का स्वागत किया। सीएमओ डॉ. घनश्याम तिवारी का सीएमओ के रूप में कार्यकाल बेहद कम रहेगा। वे इसी साल 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो जाएंगे।
डॉ. घनश्याम तिवारी।
