टनकपुर/लोहाघाट/चंपावत। कल रात को लोहाघाट के सुई डूंगरी गांव में गुलदार ने घर से बमुश्किल 40 मीटर दूर से एक किशोर को मौत के घाट उतार दिया। इस दर्दनाक वाकये से परिवार में मातम पसरा है। साथ ही क्षेत्र के लोग भी इस वाकये से सन्न हैं।
गत 4 नवंबर की देर शाम करीब 6:30 बजे गुलदार लोहाघाट के सुई डूंगरी गांव में अपने घर को जा रहे एक 13 वर्षीय बालक हर्षिता पुजारी पुत्र गंगादत्त पुजारी को घर से बमुश्किल 40 मीटर दूर से उठा ले गया था। घात लगाए गुलदार के इस हमले के बाद रात करीब 9:30 बजे हिमांशु का शव मिल सका। आज 5 नवंबर को लोहाघाट में हिमांशु का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।
7वीं में पढ़ने वाला हिमांशु दो बहनों का इकलौता भाई था।
वन विभाग का कहना है कि क्षेत्र में एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। साथ ही मृतकाश्नित परिवार को आज मुआवजे की धनराशि प्रदान कर दी जाएगी।
हर्षिता पुजारी। (फाइल फोटो)
चंपावत जिले में नवंबर 2025 से अब तक की वन्य जीव हमलों की 5 प्रमुख घटनाएं:
1.12 नवंबर 2025: लोहाघाट के मंगोली गांव के धूरा के पास 45 साल के भुवन राम को मौत के घाट उतारा।
2.9 दिसंबर 2025: लोहाघाट के च्युरानी गांव के धरगड़ा में शौच गए देव सिंह अधिकारी को गुलदार ने मार डाला।
3.17 जुलाई 2026:चंपावत के सिमल्टा क्षेत्र में घर में घुस बुजुर्ग सुरेश चंद्र पांडेय पर हमला किया। पांडेय बुरी तरह जब्मी हुए, लेकिन बेटी की बहादुरी से बुजुर्ग पांडेय की जान बच सकी।
4.31 अक्टूबर 2026: हल्द्वानी वन प्रभाग के टनकपुर शारदा रेंज के अंतर्गत सेनापानी के जंगल में एक हाथी ने खटीमा की 55 वर्षीय महिला देवकी देवी को कुचल कर मार डाला।
5.4 नवंबर 2026: लोहाघाट के सुई डूंगरी गांव में घर के पास से गुलदार ने 13 साल के हर्षित पुजारी को खींच कर मार डाला।
ट्रेंकुलाइजिंग टीम तैनातः
वन विभाग ने कई अन्य एहतियाती कदम उठाए
' उत्तराखंड अपडेट्स '
टनकपुर/लोहाघाट/चंपावत। तेंदुए के हमले में लोहाघाट के सुई डूंगरी गांव के 13 वर्षीय हर्षित पुजारी की जान जाने के बाद अब वन विभाग जागा है। लोहाघाट के सुई डूंगरी क्षेत्र में विभाग ने कई एहतियाती कदम उठाए हैं।
उप प्रभागीय वनाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर कई कदम उठाए गए हैं। गश्त बढ़ाने के अलावा तेंदुए को पकड़ने के लिए कल 4 नवंबर की रात एक पिंजरा लगाया गया था। दूसरा पिंजरा आज लगाया जा रहा है। इसके अलावा 5 ट्रैप कैमरे, लाइव लोकेशन के लिए 1 वाई-फाई कैमरा लगाया जा रहा है। साथ ही तेंदुए को ट्रैंकुलाइज करने के लिए ट्रैंकुलाइजिंग टीम लगाई गई है।
हर्षित पुजारी (फाइल फोटो)
