टनकपुर/चंपावत। आज 4 नवंबर को टनकपुर में मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत कम्युनिटी सेंटर एवं मीडिया सेंटर भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन हुआ। डाकघर के पास पुराने महिला चिकित्सालय भवन व चिकित्सकों के आवास वाली जगह पर 14 करोड़ 24 लाख 52 हजार रुपये से बनने वाली इस बहुमंजिली भवन का आज 4 नवंबर को भूमि पूजन हुआ। मुख्य अतिथि दर्जा मंत्री हेमा जोशी, मनोज कालाकोटी व किरन देवी और लोनिवि के अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल, एई लक्ष्मण सिंह सामंत और मीडिया कर्मियों ने पूजा-अर्चना की।
इस बहुमंजिले भवन का निर्माण डेढ़ साल में पूरा होगा। शहरी विकास विभाग एवं सूचना विभाग की इस संयुक्त इमारत का का काम पूरा होने का लाभ आमलोगों से लेकर सूचना विभाग व मीडिया कर्मियों को भी मिलेगा।
भवन निर्माण इस प्रकार हैः
1.बेसमेंट:20 कार एवं 20 बाइक पार्किंग स्थल।
2.पहली मंजिल: 2 कम्युनिटी हॉल (बारातघर)।
3.दूसरी मंजिल: मीडिया सेंटर, सभागार एवं जिला सूचना अधिकारी कार्यालय।
4.तीसरी मंजिल:1 गेस्ट रूम, 2 वीआईपी सूट एवं डायनिंग एरिया।
5.चौथी मंजिल:1 गेस्ट रूम व 2 वीआईपी सूट।
मौजूद थे ये लोग:
कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्मा, नगर पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार व रेखा देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर, कमलेश भट्ट, अपर जिला सूचनाधिकारी आशा गोस्वामी, चंपावत जिला पत्रकार संगठन के अध्यक्ष चंद्रबल्लभ ओली,महामंत्री गिरीश सिंह बिष्ट,सीमांत पत्रकार संगठन के अध्यक्ष बाबू लाल यादव, महामंत्री दिनेश खर्कवाल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष भुवन पाटनी,वरिष्ठ पदाधिकारी दीपक फुलेरा,रवींद्रधामी, दीपक धामी, प्रेम सिंह धामी, आबिद हुसैन, विनोद पाल, शुभम गौड़ आदि।
भूमि पूजन के दौरान मौजूद पत्रकार व दर्जाधारी,व भाजपाई।
