टनकपुर/चंपावत। लायंस क्लब के दीपावली मेले के दूसरे दिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम प्रमोद कुमार एवं दर्जाधारी सुभाष बगौली ने संयुक्त रूप से किया गया।
दो दिनों तक चले लायंस दीपावली मेले के पहले दिन का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि सीएम पुष्कर सिंह धामी के विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार व श्री पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष भुवन पांडेय द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।पहले दिन बाहर पहुंचे कलाकारों की टीम द्वारा अपनी प्रस्तुतियों से सभी दर्शकों को खासा आकर्षित किया। दूसरे व आंखिरी दिन के मेले के दौरान आयोजित जूनियर एवं सीनियर डांस प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहीं। प्रतिभागियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।
जूनियर डांस प्रतियोगिता में विधि चौधरी ने प्रथम, जानवी ने द्वितीय तथा श्रद्धा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर डांस प्रतियोगिता में रश्मि पंत प्रथम, मीनाक्षी कलौनी द्वितीय और आरना शारदा तृतीय स्थान पर रहीं। एक मिनट गेम प्रतियोगिता में प्रतीक्षा सरन ने प्रथम तथा डा. सिंधु अग्रवाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दर्जाधारी सुभाष बगौली ने लायंस क्लब की ओर से सामाजिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए क्लब पदाधिकारी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मेले के समापन अवसर पर आयोजित लकी ड्रा में आकर्षक पुरस्कारों की घोषणा की गई। इसमें प्रथम पुरस्कार के रूप में बुलेट मोटरसाइकिल द्वितीय पुरस्कार इलेक्ट्रानिक स्कूटी एवं तृतीय पुरस्कार एलईडी टीवी रखा गया था। कुल आठ पुरस्कार खुले। लायंस क्लब के अध्यक्ष रचित मेहरोत्रा ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर पालिका, विद्युत विभाग का आभार जताया। इस मौके पर अंकित अग्रवाल, वैभव अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, दीपक छतवाल, संजय छतवाल, दीपक शारदा, पुनीत शारदा, राजीव आर्य मोहित अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, पुनीत शारदा सहित अन्य मौजूद रहे।
मेले में प्रस्तुतियां देते प्रतिभागी व अतिथि।
