टनकपुर/चंपावत। शनिवार की रात खच्चर पड़ाव में दक्ष प्रजापति धर्मशाला के पास खड़े एक टैक्सी वाहन में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। देखते ही देखते वाहन धूं -धूं कर जलने लगा। इसी बीच वाहन में आग लगने की सूचना पर स्थानीय लोग और वाहन चालक मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।
जब तक आग बुझती मैक्स वाहन के अन्दर लगी आग के कारण सीटें,बैटरी,पिछले दोनों टायर व स्टेयरिंग आदि जल कर खाक हो चुका था। स्थानीय लोगों के मुताबिक खाली पड़े मैदान में खड़े वाहनों के आसपास आए दिन नशेड़ी अराजक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। सूचना पर मौके पर पहुंचे वाहन स्वामी देवेंद्र यावद ने टनकपुर कोतवाली में अज्ञात के विरूद्ध मामला दर्ज कराते हुए उचित कार्रवाई करने और मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने बताया कि उनका टैक्सी वाहन स.(यूके 05 टीए- 0030) चालक के घर के पास खड़ा था। कोतवाल चेतन सिंह रावत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच का जिम्मा मनिहारगोठ चौकी प्रभारी उप निरीक्षक तेज कुमार को सौंपा गया है।
आग से खाक हुआ टैक्सी वाहन।
