टनकपुर/चंपावत। एनएचपीसी बनबसा पावर हाउस में "सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026" के तहत 'सत्यनिष्ठा से समृद्धि' विषय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भृष्टाचार उन्मूलन,पारदर्शिता इमानदारी एवं नैतिक मूल्यों के प्रति समाज और युवाओं में जागरूकता संदेश देना है।
शनिवार देर शाम एनएचपीसी परिसर में क्षेत्र के ठेकेदारों एवं पत्रकारों के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में विभिन्न निर्माण कार्यों के अलावा अन्य कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर एनएचपीसी प्रशासन व मौजूद ठेकेदारों के बीच विचारों का आदान-प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मौजूद पावर स्टेशन प्रमुख ऋषिरंजन आर्य द्वारा व्यवस्थाओं को लेकर विचार व्यक्त किए गए। उन्होंने कहा कि भृष्टाचार समाज और राष्ट्र के विकास में सबसे बड़ी बाधा है। एक सशक्त और विकसित राष्ट्र के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक को ईमानदारी,सत्यनिष्ठा, और पारदर्शिता के सिद्धांतों का पालन करना चाहिए।पावर स्टेशन प्रमुख द्वारा भृष्टाचार मुक्त राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान भी किया गया। इस दौरान महाप्रबंधक जावेद अंसारी द्वारा भी अपने विचार व्यक्त कर इस तरह के कार्यक्रमों को संस्थागत कार्य संस्कृति में नैतिकता को मजबूत करने के साथ ही भृष्टाचार के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना गया।
रंगोली प्रतियोगिता में भी दिया जागरूकता संदेशः
टनकपुर। उक्त कार्यक्रम के तहत आयोजित की गई रंगोली प्रतियोगिता में 13 प्रतियोगियों ने प्रतिभाग कर सतर्कता, सत्यनिष्ठा आदि विषयों को विभिन्न रंगों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। जिसका उद्देश्य सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्यस्थल पर इमानदारी तथा पारदर्शिता की संस्कृति को प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम में ये अधिकारी रहे मौजूदः
पावर स्टेशन प्रमुख ऋषिरंजन आर्य,महाप्रबंधक जावेद अंसारी,उप महाप्रबंधक(सिविल) ओमप्रकाश गुप्ता,उप महाप्रबंधक(विद्युत) रविन्द्र शर्मा,उप महाप्रबंधक(वित्त) श्वेता सिंह,उप महाप्रबंधक(सिविल) एवं परियोजना सतर्कता अधिकारी नागेन्द्र चतुर्वेदी तथा शिव कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य जन मौजूद रहे।
एनएचपीसी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद अधिकारी व अन्य।
