टनकपुर/चंपावत। टनकपुर में बस बेड़ा बढ़ाने, नियमित नियुक्ति, समान काम-समान दाम सहित अनेक मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारी आंदोलन की राह में है। उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ के बैनरतले टनकपुर रोडवेज वर्कशॉप परिसर में कर्मचारियों का धरना आज 27 अक्टूबर को चौथे दिन भी जारी रहा।
आन्दोलनरत कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से आवाज उठाने के बावजूद उनकी मांगों पर अब तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई है। इससे कर्मचरियों में आक्रोश है। 25 अक्टूबर से आंदोलन कर रहे कर्मचारी नेताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती,उनका आंदोलन जारी रहेगा। उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ ने समाधान के लिए मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री, शासन के उच्चाधिकारियों एवं निगम प्रबंधन से संगठन के प्रतिनिधिमंडल के साथ उच्चस्तरीय वार्ता कर समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने का भी प्रस्ताव दिया है।
आज के धरना प्रदर्शन में ये कर्मचारी रहे शामिलः
देवेन्द्र कुमार मिश्रा, दीप चंद शाह, गौरव गुप्ता, नरेन्द्र पाल, मनोज मिश्रा, रवि कुमार, मनीष कुमार, कुलदीप गुप्ता, प्रकाश राम, गोपाल राम, भुवन राम, गणेश राम, सुंदर कोरंगा, खुशाल सिंह, मनोज कुमार, जितेंद्र पडलिया, हिमांशु कुमार, चंदन कुमार, आनंद राम, पंकज पवार, महेश जोशी आदि
रोडवेज वर्कशॉप परिसर में प्रदर्शन करते कर्मचारी।
