टनकपुर/चंपावत। महर्षि वाल्मीकि ल्मीकि प्रकटोत्सव टनकपुर में धूमधाम के साथ मनाया गया। देर शाम टनकपुर शहर क्षेत्र में भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो शहर स्थित पालिका वार्ड घसियारा मंडी से प्रारंभ हुई।
महर्षि बाल्मीकि आकर्षक झांकी के साथ निकाली गई शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से गुजर कर्मचारी कालौनी पालिका वार्ड संख्या 6,बिजली घर पहुंची जहां शोभायात्रा का समापन किया गया।शोभायात्रा के दौरान महर्षि वाल्मीकि के प्रकटोत्सव को लेकर श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस बीच अनेक क्षेत्रों में लोगों द्वारा झांकी में उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया गया। उक्त झांकी के माध्यम से सभी ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन और उनके आदर्शों को स्मरण किया। इस आयोजन ने सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और धार्मिक आस्था का संदेश दिया। मालूम हो कि महर्षि वाल्मीकि को रामायण के रचयिता के रूप में जाना जाता है। उनका जीवन और उनकी शिक्षाएं समाज को सत्य, ज्ञान, सदाचार और समानता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। आज वाल्मीकि प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित इस शोभायात्रा के माध्यम से उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।
वाल्मीकि जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा का दृश्य।
