टनकपुर/चंपावत/पूर्णागिरि। उत्तर भारत के सुविख्यात शक्तिपीठ मां पूर्णागिरि मंदिर समिति की नई कार्यकारिणी के लिए कल मंगलवार को मतदान होगा। वोटिंग भैरव मंदिर क्षेत्र के पास सेलागाड़ जमरानी
के प्राथमिक स्कूल भवन में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। चुनाव हेतु तिवारी और पांडेय समुदाय के कुल 422 मतदाता 4 पदों हेतु कुल 10 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। क्षेत्र में मतदान को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। चुनाव में अध्यक्ष पद पर सबसे ज्यादा 4 प्रत्याशी मैदान में हैं। जबकि उपाध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पदों पर आमने-सामने का मुकाबला है।
चुनाव अधिकारी पंडित पूरन चंद्र तिवारी और ग्राम प्रधान पंकज तिवारी एवं मनोज पांडेय की देखरेख चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न होगी। चुनाव में किसी भी तरह की
विवाद की स्थिति में चुनाव समिति का निर्णय अंतिम होगा।
वोटिंग हेतु बनााए गए नियम:
1.बूथ में न प्रत्याशी नहीं किसी प्रत्याशी का एजेंट मोबाइल फोन ले जा सकेगा।
2.मतदान स्थल में सीसीटीवी कैमरे से मॉनिटरिंग होगी।
3.बूथ से सड़क तक कोई भी प्रत्याशी प्रचार नहीं कर सकेगा।
4.मतदान एवं मतगणना स्थल में शराब पीकर प्रवेश निषेध होगा। साथ ही मीट मांस का सेवन भी वर्जित होगा।
5.किसी भी पद में 3 या 3 से कम वोटों के अंतर से हार-जीत होती है, तो प्रत्याशी की अपील पर री-काउंटिंग कराई जाएगी।
6.बैलेट पेपर में वोटर की मोहर अगर दो प्रत्याशियों के बीच में लगती है, तो जिस तरफ 59 प्रतिशत झुकाव होगा, उस प्रत्याशी के खाते में वोट
जुड़ेगा।
7.वोटिंग में असमर्थ और बुजुर्ग मतदाता को परिवार के सदस्य की मदद से मतदान की छूट रहेगी।
ये हैं प्रत्याशी:
अध्यक्ष: किशन तिवारी, भुवन चंद्र पांडेय, नीरज पांडेय एवं प्रकाश पांडेय।
उपाध्यक्ष: नंदा बल्लभ तिवारी एवं संजू पांडे।
सचिव: सुरेश तिवारी व गिरीश चंद्र पांडेय।
कोषाध्यक्ष: कैलाश पांडेय व गिरीश चंद्र तिवारी।
अध्यक्ष पद हेतु चारों दावेदार।
