टनकपुर/चंपावत। टनकपुर में पुलिस व एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति को 908 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी एवं चरस बेचने वाले जमन सिंह दोनों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक टनकपुर के पास किरोड़ा नाले की ओर सड़क पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान तलाशी में एक व्यक्ति के कब्जे से 908 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर मामले में आरोपी शमसुद्दीन निवासी नूर नगर,भुजपुरा,कोतवालीनगर,अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/20/27A/29 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।साथ ही पूछताछ में उजागर हुए देवीधुरा क्षेत्र निवासी जमन सिंह के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बरामद चरस को देवीधुरा के मेतड़ा गांव के जमन सिंह से 45 हजार रुपये में खरीदने की बात बताई।बकौल अभियुक्त वह 25 अक्टूबर को चरस लेने आया था और रात में जमन सिंह के घर रूकने के बाद आज 26 अक्टूबर को वापस अलीगढ़ जा रहा था।
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी व कर्मीः
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिसटीम में एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट, हेड कांस्टेबल मोहम्मद नासिर, तपेंद्र जोशी व महेंद्र डंगवाल, ललित चौधरी, कुलदीप सिंह, सूरज कुमार, संजय कुमार एवं राजकुमार शामिल रहे।
पुलिस गिरफ्त में अभियुक्त।
