टनकपुर/चंपावत। सपा (समाजवादी पार्टी) सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा उत्तर प्रदेश में उत्तराखंड के 'घुसपैठिए' को लेकर की गई टिप्पणी से सियासी बवंडर मच गया है। आज रविवार को भाजयुमो ने उक्त टिप्पणी को उत्तराखंड का अपमान कह जिलाध्यक्ष मुकेश जोशी के नेतृत्व में टनकपुर में अखिलेश यादव का पुतला फूंका।
दरअसल उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने पिछले हफ्ते पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा था कि "सबसे बड़े घुसपैठिए कौन हैं उत्तर प्रदेश में उत्तराखंड के"। इस बयान में भले ही सीधे नाम नहीं लिया गया था,लेकिन इशारों में उक्त आपत्तिजनक टिप्पणी उत्तर प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए समझी जा रही है।
विरोध प्रदर्शन में मोर्चा के जिला सह प्रभारी शशांक बिष्ट,जिला महामंत्री जतिन देऊपा,बनबसा मंडल अध्यक्ष मनोज कश्यप,टनकपुर मंडल अध्यक्ष मनीष बिष्ट,अनुष्का सोनकर,हरीश जोशी,नितिन डांगी,सौरव पांडेय,तनुज जोशी,रोहित रैसवाल,सुनील नरियाल,राहुल कश्यप आदि मौजूद रहे।
टनकपुर में अखिलेश यादव के पुतले के साथ भाजयुमो कार्यकर्ता।
