टनकपुर/चंपावत। अब तक टनकपुर उप जिला अस्पताल के सीएमएस(मुख्य चिकित्सा अधीक्षक) डॉक्टर घनश्याम तिवारी को चंपावत के नए सीएमओ(मुख्य चिकित्सा अधिकारी)की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस संबंध में प्रदेश शासन द्वारा आज 21 अक्टूबर को आदेश जारी किया गया है। ज्ञातव्य है कि अभी तक चंपावत के स्वास्थ्य विभाग के मुखिया के रूप में डॉक्टर देवेश चौहान कार्य कर रहे हैं। टनकपुर के सीएमएस डॉक्टर घनश्याम तिवारी बाल रोग विशेषज्ञ हैं। डाॅ. तिवारी द्वारा सीएमएस के पद पर तैनाती से पूर्व टनकपुर उप जिला अस्पताल में बतौर बाल रोग विशेषज्ञ सेवा दे रहे थे। पदोन्नति के बावजूद उनके द्वारा आज भी अस्पताल में बच्चों का उपचार किया जाता रहा है।
डा.घनश्याम तिवारी।
