टनकपुर/चंपावत। स्थानीय कोतवाली परिसर आज पुलिस के अधिकारियों द्वारा शौर्य स्मृति दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के में मौजूद पुलिस अधिकारियों व जवानों द्वारा ड्यूटी के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर पुलिस जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा शहीद जवानों के अदम्य साहस,वीरता, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया गया ।
प्रभारी निरीक्षक चेतन रावत के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कोतवाली के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीद पुलिस जवानों के बलिदान को याद कर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। कोतवाल रावत ने कहा कि पुलिस जवान देश की सुरक्षा,कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सेवा के लिए हर परिस्थिति में तत्पर रहते हैं। कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर जवानों का साहस और समर्पण सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। इस दौरान मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश की सुरक्षा,कानून-व्यवस्था के साथ ही जनसेवा के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से शहीद जवानों के त्याग, समर्पण और राष्ट्रसेवा के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।
टनकपुर कोतवाली परिसर में पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि देते प्रभारी निरीक्षक व अन्य।
