टनकपुर/चंपावत। आज मंगलवार को नवरात्रि के समापन व दशहरा पर्व पर श्री राधा शरणम् सेवा समिति के सदस्यों द्वारा बनबसा में प्रसाद का वितरण किया गया।समिति द्वारा प्रसाद वितरण कार्यक्रम श्री राधा रानी की अरदास के साथ शुरू किया गया। इस दौरान कैनाल रोड पर प्रसाद वितरण किया गया जिसमें राहगीरों को प्रसाद की सेवा दी गई।
श्री राधा शरणम् सेवा समिति के द्वारा राधा रानी की अरदास के साथ किए गए प्रसाद वितरण में सभी सदस्यों ने प्रतिभाग किया। मालूम हो कि श्री राधा शरणम् सेवा समिति वर्ष भर धार्मिक कार्यक्रमो का आयोजन करती रहती है जिसमें सावन माह में मां शारदा आरती, ठाकुर जी का झूलन उत्सव,40 दिवसीय हनुमान चालीसा कार्यक्रम के अलावा समाज की मुख्य धारा से अलग हुए लोगों को मुख्य धारा के साथ चलने के लिए प्रेरित करते है। श्री राधा शरणम् सेवा समिति के संस्थापक एवं मुख्य सेवक कपिल भार्गव ने बताया कि आने वाले कार्तिक माह में भी समिति द्वारा कीर्तन और दीप दान के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। दशहरे पर हुए प्रसाद वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाज सेवी महेश चंद,व्यापार मंडल महामंत्री अभिषेक गोयल,वरिष्ठ व्यापारी मनोज मित्तल,डॉ वीरेंद्र सिंह,डॉ मनीष श्रीवास्तव,चंद्रशेखर भट्ट,बलवंत पारीक, रवि कुमार,मोहित कुमार आदि शामिल रहे।
प्रसाद वितरण करते सेवा समिति सदस्य व अन्य।
