टनकपुर/चंपावत। सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि धाम के पवित्र अखंड धूनी स्थल में कुमाऊंनी भाषा में तृतीय नवरात्र से सुनाई जा रही श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का पारायण गत दिवस नवमी पर्व को पूरा हुआ। कथा के समापन पर हवन एवं यज्ञ किया गया। व्यास पंडित गिरीशानंद शास्त्री महाराज ने 7 दिन तक कथा का रसपान कराने के साथ ही पारायण किया। इस दौरान उन्होंने श्रीमद्भागवत महापुराण कथा को गृहस्थ जीवन में सुख,शांति और समृद्धि का सरल माध्यम बताया।
पण्डित नेत्र बल्लभ तिवारी ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा में मातृशक्ति सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। वहीं श्री पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी ने बताया कि आज 20 अक्टूबर को भंडारे का आयोजन किया किया जा रहा है। गत दिवस हुए यज्ञ हवन में मुख्य यजमान पंडित कमलापति पांडेय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।
हवन-यज्ञ में पंडित मोहन पांडेय,पंडित नेत्रबल्लभ तिवारी, प्रकाश पाण्डेय,मनोज पांडेय,रमेश तिवारी,पूरन तिवारी, कुल पुरोहित पप्पू कुलेठा,छवि पाण्डेय,दयानंद पाण्डेय, सोनू पाण्डेय,रोहित मिश्रा,प्रकाश उप्रेती,पीतांबर तिवारी, मनोज तिवारी,मंदिर समिति के पदाधिकारी,महेश तिवारी, महेश पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने गत एक सप्ताह तक कथा का अमृतपान किया।
कथा के समापन पर हवन यज्ञ में सम्मिलित पुजारीगण।
