टनकपुर/चंपावत। प्रदेश के मुख्यमंत्री जो चंपावत से विधायक भी हैं,पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज 18 अक्टूबर को चंपावत पहुंचे। चंपावत में उन्होंने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत नव निर्वाचित जिला बार एसोसिएशन पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण क्राई। अपने सम्बोधन में धामी ने कहा कि चंपावत जिला जजी में अधिवक्ताओं के लिए आधुनिक चैंबर का निर्माण कराया जाएगा।
आज रविवार को चंपावत के सर्किट हाउस में जिला बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में सीएम ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भास्कर मुरारी सहित अन्य तमाम नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। मालूम हो कि चंपावत जिला बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का निर्वाचनन 26 सितंबर को हुआ था। शपथ लेने वालों में जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह चौधरी, सचिव गुणानंद थ्वाल, उप सचिव मनीषा उप्रेती, कोषाध्यक्ष सुधीर चतुर्वेदी शामिल थे। एडवोकेट रमेश उप्रेती के संचालन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट, एडवोकेट अमरनाथ वर्मा आदि मौजूद थे।
जिला बार एसोसिएशन को शपथ ग्रहण में मौजूद सीएम धामी।
