टनकपुर/चंपावत। भैरव मंदिर मां पूर्णागिरि धाम के एक बुजुर्ग बाबा का देहावसान हो गया। मन्दिर क्षेत्र के पुजारियों के मुताबिक बाबा छोटे लाल सिंह(82) का स्वास्थ्य पिछले कुछ समय से खराब चल रहा था। पुलिस द्वारा टनकपुर उप जिला अस्पताल में पंचनामा भरने के बाद शव सौंप दिया गया था ।
रविवार को कालीगूंठ (माँ पूर्णागिरि धाम) के ग्राम प्रधान पंडित पंकज तिवारी ने बताया कि बाबा छोटे लाल सिंह पिछले कई दशको से यहां भैरव मंदिर में पूजा-अर्चना कराते थे। मूल रूप से बिहार के रोहतास अकबरपुर के रहने वाले बाबा छोटे लाल सिंह पिछले कुछ समयसे अस्वस्थ थे।आज रविवार 18 अक्टूबर की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। पुलिस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों द्वारा बाबा छोटे लाल सिंह को पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में ही समाधिस्थ किया गया।
