टनकपुर/चंपावत। क्षेत्र में इन दिनों अंडरग्राउंड गैस पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। उक्त स्टोरेज प्लांट मोहनपुर ज्ञानखेड़ा में बनाया जा रहा है। लेकिन ग्रामीणों ने स्टोरेज प्लांट से भविष्य में खतरे की आंशका जताते हुए विरोध शुरू कर दिया है।
आज शनिवार को उक्त क्षेत्र के ग्रामीण टनकपुर तहसील पहुंचे जहां मौजूद तहसीलदार पिंकी आर्य को ज्ञापन सौंपकर पीएनजी स्टोरेज प्लांट से भविष्य में इस क्षेत्र में खतरा पैदा होने की आशंका जताई। ग्रामीणों ने कहा है कि प्लांट पूरी तरह से रिहाइशी इलाके के बीचों बींच लगाया जा रहा है। उक्त प्लांट लगने के बाद क्षेत्र के अत्यधिक संवेदनशील और ज्वलनशील क्षेत्र में शामिल होने की आशंका जताई गई है।
ज्ञापन में कहा है कि स्टोरेज प्लांट के पास में कार्की फार्म एवं चंद कालोनी में सैकड़ों परिवार निवास करते हैं। प्लांट के लगने से भविष्य में किसी प्रकार के रिसाव या दुर्घटना की स्तिथि पैदा की आशंका जता स्टोरेज प्लांट अन्यत्र लगाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में आमबाग की ग्राम प्रधान राधिका चंद, बीडीसी सदस्य तरुण जोशी, पुष्पा भट्ट, नवल किशोर तिवारी ,प्राची खर्कवाल, मोहन भट्ट, सुरेश नाथ, जानकी देवी, कीर्ति बल्लभ भट्ट, मंजू नाथ आदि शामिल रहे।
तहसीलदार पिंकी आर्या को ज्ञापन सौपते ग्रामीण जनप्रतिनिधि व अन्य।
