टनकपुर/लोहाघाट/चंपावत । नेपाल सीमा से लगे लोहाघाट के डूंगरालेटी क्षेत्र में एक कार मार्ग पर अज्ञात कारणों के चलते दुर्घटनाग्रस्त हो गहरी खाई में जा गिरी। उक्त दुर्घटना में कार सवार नेपाल के 5 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को लोहाघाट के उप जिला अस्पताल लाया गया। इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार बतया जा रहा है। मार्ग दुर्घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। अलबत्ता ग्रामीणों का कहना है कि रोड की खराब हालत हादसे की वजह हो सकती है।
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक आज शुक्रवार 16 अक्टूबर की शाम फरीदाबाद जा रही एक कार (एचआर 38/एएच 7689) लोहाघाट-डूंगरालेटी रोड पर दुर्घटनाग्रस्त हो करीब 200 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। सभी कार सवार नेपाल स्थित अपने पैतृक गांव से पूजा कर वापस फरीदाबाद (हरियाणा) रहे थे। 4 घायल नेपाली फिलहाल हरियाणा के फरीदाबाद और एक उत्तर प्रदेश के नोएडा का रहने वाला बताया जा रहा हैं। उक्त हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस,एसएसबी , राजस्व विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल यात्रियों को खाई से निकाल आपात चिकित्सा सेवा 108 की एंबुलेंस से लोहाघाट अस्पताल लाया गया। इलाज के बाद घायलों की हालत में सुधार बताया गया है।
दुर्घटनाग्रस्त कार में घायलों के नाम:
1.दक्ष (17) पुत्र बच्चन सिंह।
2.जगदीश सिंह(51) पुत्र दान सिंह।
3.सौरभ (25) पुत्र जगदीश सिंह।
4.गौरव (27) पुत्र जगदीश सिंह सभी निवासी फरीदाबाद।
5.दशरथ सिंह (35) बच्चन सिंह निवासी नोएडा (उत्तर प्रदेश)।
दुर्घटनाग्रस्त कार से यात्रियों को रेस्क्यू करते लोग।
