टनकपुर/बनबसा/चंपावत। पुलिस द्वारा जनपद चंपावत के प्रवेश द्वार बनबसा क्षेत्र में 6.85 ग्राम स्मैक के साथ 2 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
चंपावत पुलिस मीडिया ग्रुप से मिली जानकारी के मुताबिक 15 अक्टूबर को बनबसा के कैनाल क्षेत्र शारदा नदी के पास 2 युवकों के कब्जे से 6.85 ग्राम स्मैक बरामद हुआ था। बनबसा थाने में दोनों आरोपियों (करन कश्यप (22) और रचित मौर्य (19) दोनों निवासी वार्ड संख्या 6, नई बस्ती, थाना बनबसा) के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 8/21/27 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में बनबसा के थानाध्यक्ष विनय मित्तल, उप निरीक्षक दीवान सिंह बिष्ट, अपर उप निरीक्षक धीरेंद्र सिंह बिष्ट, हेड कांस्टेबल नईम और कांस्टेबल विक्रम सिंह शामिल थे।
पुलिस गिरफ्त में दोनों अभियुक्त।
