टनकपुर/चंपावत। पूर्व में भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी रहे दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने का कांग्रेस ने विरोध किया है। कहा कि सितंबर 2022 में हुए अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीवीआईपी के रूप में उनके नाम होने का आरोप लगा था। गुरुवार 15 अक्टूबर देर शाम पार्टी ने टनकपुर स्थित तुलसी राम चौराहे में गौतम को राज्यपाल बनाने का विरोध करते हुए नियुक्ति को निरस्त करने की राष्ट्रपति से गुहार लगा कांग्रेस के नगर अध्यक्ष श्याम कुमार के नेतृत्व में पार्टीजनों ने टनकपुर में कैंडल जला अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
कांग्रेस पार्टी ने अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के बजाय हत्याकांड में कथित वीवीआईपी को बचाने के लिए राज्यपाल बनाने का आरोप लगाया। कहा कि जब तक उक्त मामले की सीबीआई जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक दुष्यंत गौतम की राज्यपाल के रूप में नियुक्ति न की जाए। कार्यक्रम में युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज मिश्रा,कांग्रेस प्रदेश सचिव व पूर्व ग्राम प्रधान सतीश पांडेय,पूर्व पालिका सभासद अमित भट्ट, दीपक नाथ, पान सिंह रावत, रुपेश कुमार,सौरभ गिरी, उस्मान अंसारी,अमित जोशी,साहिल गिरी सहित अनेक कांग्रेजन शामिल रहे। गौरतलब है कि
कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने का लगातार विरोध कर रहा है। और कल 14 अक्टूबर की रात दिल्ली में इंडिया गेट में अंकिता भंडारी के माता-पिता द्वारा किए गए प्रदर्शन में खुद विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी शामिल हुए थे।
टनकपुर में स्वर्गीय अंकिता को कैंडिल जला श्रध्दांजलि देते कांग्रेस जन।
