टनकपुर/बनबसा/चंपावत। जनपद चंपावत के प्रवेश द्वार बनबसा स्थित भारत-नेपाल सीमा से संभल जिले के एक व्यक्ति से पुलिस ने 1.70 लाख रुपये की भारतीय मुद्रा बरामद की है। बरामद धनराशि नेपाल की ओर ले जाई जा रही थी। एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट के नेतृत्व में चेकिंग के दौरान पुलिस को ये कामयाबी मिली। भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों के मुताबिक कोई भी व्यक्ति उक्त सीमा क्षेत्र से अपने साथ अधिकतम 25 हजार रुपये की भारतीय मुद्रा ले जा या ला सकता है।
सीमा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान इमीग्रेशन कार्यालय के निकट पहुंची सफेद रंग की रोक कर चेक करने पर 1.17 लाख रुपये की नगदी बरामद हुई। आरोपी आलम उर्फ टीटू निवासी ग्राम रामनगर असमोली संभल रुपयों को लेकर न जरूरी दस्तावेज पेश कर सके और नहीं कोई संतोषजनक जवाब दे सके। पुलिस द्वारा नकदी और वाहन को कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया है । पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल तपेकंद्र जोशी,कांस्टेबल ललित चौधरी और सूरज कुमार शामिल थे।
पुलिस के मुताबिक युवक का अपराधिक रिकॉर्ड:
1.वर्ष 2014 में आईपीसी की धारा 147,307,323,504 में मुकदमा।
2.वर्ष 2020 में थाना संभल में आईपीसी की धारा 307, 302,34,504 में मुकदमा।
3.वर्ष 2024 में थाना असमोली की धारा 126 (2),351 (2),352 में मुकदमा।
पुलिस गिरफ्त में युवक।
