टनकपुर/लोहाघाट/चंपावत। लोहाघाट क्षेत्र के मटियानी गांव में जंगल में घास काटने के दौरान कथित पैर फिसलने के कारण एक महिला की खाई में गिरने से दुखद मौत हो गई। एकाएक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद से क्षेत्र में लोग भी खासे गमगीन है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सावित्री देवी (48) पत्नी केशव सिंह निवासी मटियानी
आज बुधवार 14 अक्टूबर की पूर्वान्ह घास काटने जंगल गई थी। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने पर पैर फिसलने से महिला करीब 800 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इससे महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। साथी महिलाओं की सूचना पर मौके पर पहुंची टीम ने भारी मशक्कत से सावित्री देवी को खाई से निकाला गया। आननफानन में महिला को तुरंत ही लोहाघाट उप जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला ने दम तोड़दिया। जानकारी के मुताबिक मृतका के दो बेटे व दो बेटियां हैं। पति घर में खेतीबाड़ी करते हैं। सामाजिक कार्यकर्ता सचिन जोशी सहित कई लोगों ने प्रशासन से मृतकाश्रित परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।
सावित्री देवी (फाइल फोटो)।
