टनकपुर/पूर्णागिरि/चंपावत। उत्तर भारत के सुविख्यात मां पूर्णागिरी धाम में अखंड धूनी स्थल में कल मंगलवार 13 अक्टूबर शारदीय नवरात्र की तृतीया से श्रीमद्भागवत महापुराण कथा शुरू होगी। कथा का मुख्य आकर्षण ये है कि उक्त कथा कुमांऊनी भाषा में होगी।
मां पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी ने बताया कि कथा 19 अक्टूबर तक चलेगी। 20 अक्टूबर को हवन यज्ञ के साथ भंडारा होगा। आचार्य गिरीशानंद शास्त्री श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे। पूर्णागिरि (कालीगूंठ) के ग्राम प्रधान पंडित पंकज तिवारी, पंडित राजू तिवारी,पंडित मोहन पांडेय,पंडित नेत्र बल्लभ तिवारी सहित कई लोग कथा हेतु व्यवस्थाओं की तैयारी में जुटे हैं। गौरतलब है कि पूर्णागिरि धाम में वर्ष 2024 से कथा का आयोजन किया जा रहा है।
