टनकपुर/लोहाघाट/चंपावत। समान कार्य के लिए समान वेतन और वर्षभर रोजगार की मांग को लेकर पीआरडी (प्रांतीय रक्षक दल) के जवानों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। लोहाघाट के युवा भवन में प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन जिलाध्यक्ष भैरव दत्त जोशी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने आज 11 अक्टूबर को जोरदार प्रदर्शन किया
वक्ताओं ने कहा कि वे लंबे समय से समान कार्य समान वेतन और साल के 365 दिन रोजगार देने की मांग कर रहे हैं।
गौरतलब है कि मांगों को लेकर पीआरडडी जवानों ने देहरादून में 120 दिन आंदोलन किया था, तब विभागीय कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पीआरडी जवानों को जल्द मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया था। उन्होंने कहा कि मंत्री के आश्वासन के 6 माह बीत गए हैं, लेकिन उनकी सुध अब तक नहीं ली गई है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि होमगार्ड के जवानों के वेतन व भत्ते में बढ़ोतरी की गई है,लेकिन रात - दिन जिले के विभिन्न कार्यालय में कंप्यूटर, वाहन चालक तथा सुरक्षा कर्मी के तौर पर अपनी ड्यूटी ईमानदारी से निभाने के बाद भी उनकी उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले उनकी मांगे नहीं मानी गईं तो वे आगे भी आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे और सरकार के खिलाफ जाने से नहीं चूकेंगे।
प्रदर्शन में ये थे मौजूदः
दीपक मेहता, जीवन कापड़ी, ओमप्रकाश, प्रकाश राम, सुनीता मेहता अनीता महर, अनीता भट्ट, रेखा बोहरा, शोभा, वीरेंद्र मेहता, बलदेव प्रसाद, महेश राम, नरेंद्र कुमार, खिलानंद जोशी, बृजेश सिंह, खीमानंद जोशी, जीवन राम, देव लाल, लक्ष्मण चंद्र, रोशन लाल, गोविंद सिंह, रविंद्र सिंह, प्रकाश सिंह, पुष्कर सिंह, सुनील प्रसाद, उमेश गहतोड़ी, गुड़िया, हेमा भट्ट, रीता मुरारी, पूजा फर्त्याल, अर्जुन, भुवन सिंह मेहता, दया किशन जोशी, बबलू विश्वकर्मा, रविंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, हरीश सिंह, रमेश राम, सुनील प्रसाद आदि।
लोहाघाट में प्रदर्शन करते पीआरडी जवान व अन्य कर्मचारी।
