टनकपुर/चंपावत। 7 अक्टूबर को जिला मुख्यालय चंपावत में प्रधानमंत्री के राजनीति जीवन में 25 वर्ष पूरे होने पर सेवा सकल्प अभियान के तहत सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा के दौरान मोटर स्टेशन से जीआईसी चौक तक ज्योति यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।
चंपावत के गांधी चौक में कैबिनेट मंत्री खजान दास की मौजूदगी में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा ज्योति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाइव प्रसारण के माध्यम से मौजूद लोगों को संबोधित भी किया। जिसके बाद मोटर स्टेशन से जीआईसी चौक तक ज्योति यात्रा निकाल गई। मुख्य वक्ता कैबिनेट मंत्री खजान दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा काफी बेहतर रही है। जिसमें देश को आगे बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी। अन्य विभागों की ओर से रंगोली प्रतियोगिता हुई। भाजपा के जिला महामंत्री पूरन सिेह मेहरा के संचालन में जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, प्रभारी गुंजन सुखीजा, सह प्रभारी हिमांशु बिष्ट, दायित्वधारी श्याम नारायण पांडे, मुकेश महराना, रोहित बिष्ट, जिलाध्यक्ष गोविन्द सामंत, पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, नगर पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडे, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा,पूर्व प्रमुख विनीता फर्त्याल,पूर्व ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपा जोशी, महामंत्री मुकेश कलखुड़िया,पूर्व जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश जोशी, डॉ. बीसी जोशी, कैलाश अधिकारी, कैलाश बोहरा सहित अनेक भाजपाई मौजूद थे।
चम्पावत में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद भाजपाई।
