टनकपुर। सोमवार देर रात सितारगंज-टनकपुर एनएच (राष्ट्रीय राजमार्ग) पर खड़ी कार को पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में कार के पास खड़े आधा दर्जन कार सवार घायल हो गए। बुरी तरह जख्मी हुए दो युवकों को टनकपुर उप जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। सभी घायल राजस्थान के आदेश नगर न्यू केसरी कालौनी अजमेर के रहने वाले हैं। टक्कर मारने वाले कैंटर को पुलिस ने सीज किया है। साथ ही चालक हल्द्वानी निवासी निर्मल आर्या को गिरफ्तार भी किया गया है।
जानकारी के मुताबिक गत सोमवार 5 अक्टूबर की रात दारमा व्यास घाटी घूम धारचूला क्षेत्र से लौट अजमेर राजस्थान निवासी 6 युवा कार संख्या (आरजे 01/ यूए 8024)से वापस अजमेर जा रहे थे। तभी सितारगंज-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर टनकपुर और बनबसा के बीच बिचई में उनकी कार का टायर पन्चर हो गया। कार का टायर बदलने के लिए कार सवार कार से उतरे। इसी दौरान टनकपुर की ओर से आ रहे एक कैंटर ट्रक सं. (यूके 01/सीए 0681) ने खड़े कार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में कार के पास खड़े 6 युवकों में से कई चोटिल हो गए। दो लोग (युवराजमेवाड़ (24) पुत्र नवीन, दिशांक शर्मा (24) पुत्र ललित कुमार) बुरी तरह जख्मी हो गए। सूचना पर सभी घायलों को आपातकालीन वाहन 108 द्वारा टनकपुर अस्पताल लाया गया। जहां मौजूद चिकित्सकीय टीम ने सभी घायलों का उपचार किया।
चिकित्सकों डा. मानवेंद्र शुक्ल व डा. नौनिहाल सिंह बुरी तरह घायल दोनों युवकों रेफर किया है इसके अलावा 4 अन्य लोगों (यश मेवाड़ (25) पुत्र नवीन, रोहन शर्मा (18) पुत्र रितेश शर्मा, फ्रेंड इन (18) पुत्र ब्रायन और कुश चौधरी (23) पुत्र प्रेम सिंह) मामूली रूप से चोटिल हुए।उन्हें इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने ट्रक कब्जे मेंले टनकपुर कोतवाली में सीज किया है। उपनिरीक्षक सुरेन्द्र कुमार के मुताबिक घटना को लेकर अभी किसी भी पक्ष द्वारा तहरीर नहीं दी गई है मामले की जांच की जा रही है।
दुर्घटना में घायल दोनों युवक।
