टनकपुर/चम्पावत। सोमवार दोपहर टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच (राष्ट्रीय राजमार्ग) पर ककरालीगेट के निकट स्कूटी सवार महिला व मार्ग से होकर जा रहे एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति से भिड़ंत हो गई। उक्त दुर्घटना मे अधेड़ उम्र व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गया। इस बीच सूचना पर मौके पर पहुंचे आपातकालीन वाहन 108 द्वारा घायल को टनकपुर उप जिला अस्पताल लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल व्यक्ति को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इस बीच अस्पताल में ऑर्थोपेडिक सर्जन मौजूद नहीं होने के चलते घायल का दूसरे डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज किया।
जानकारी के मुताबिक टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच (राष्ट्रीय राजमार्ग) पर आज सोमवार 5 अक्टूबर की पूर्वान्ह करीब 11:30 बजे स्कूटी सवार महिला की भिड़ंत से एक साइकिल सवार जख्मी हो गया। दुर्घटना में घायल राजेंद्र जोशी (65) पुत्र शिवदत्त जोशी निवासी ककरालीगेट टनकपुर को आपातकालीन वाहन 108 के द्वारा उप जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां मौजूद डॉ. नौनिहाल सिंह ने घायल का प्राथमिक इलाज किया। और उसके बाद हाथ में फैक्चर के चलते घायल राजेंद्र जोशी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया गया कि टनकपुर अस्पताल में पिछले महीने ऑर्थोपेडिक सर्जन की तैनाती हुई, लेकिन आज वे अस्पताल में मौजूद नहीं थे।
दुर्घटना में घायल अधेड़ व्यक्ति।
