टनकपुर/बनबसा/चम्पावत। उत्तराखंड के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई और ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने भारतमाला परियोजना के अंतर्गत बनबसा के पास भारत-नेपाल सीमा पर बन रहे ड्राई पोर्ट और उससे जुड़ी फोरलेन की सड़क व पुल परियोजना का स्थालीय निरीक्षण किया है। इस परियोजना का उद्देश्य भारत और नेपाल के बीच व्यापारिक गतिविधियों, आयात-निर्यात को सरल व सुलभ बनाना तथा सीमांत क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाना।
प्रदेश के पर्यटन,लोक निर्माण,सिंचाई और ग्रामीण
निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को भारतमाला परियोजना के अंतर्गत 246.86 करोड़ की धनराशि से निर्माणाधीन नेशनल हाईवे-09 (पुराना एनएच-125) सितारगंज-टनकपुर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने जगबुड़ा पुल के समीप 40 किमी बनबसा भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा चेक पोस्ट तक फोर-लेन कनेक्टिविटी और 368.28 करोड़ की लगत की बनबसा एकीकृत चेक पोस्ट परियोजना के साथ-साथ ड्राई पोर्ट का भी निरीक्षण किया। मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्य को उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। ड्राइपोर्ट साइट भारत से नेपाल में प्रवेश के लिए सबसे प्रसिद्ध सीमा क्रासिंग पर स्थित है। सतपाल महाराज ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा विशेषकर बनबसा-दोधारा चंदनी क्षेत्र पर बनने वाले ड्राई पोर्ट (सूखा बंदरगाह) से दोनों देशों के बीच व्यापार, आवागमन और आर्थिक विकास को गति
मिलेगी।
फोरलेन व ड्राई पोर्ट का निरीक्षण करते मंत्री सतपाल महाराज।
