टनकपुर/चम्पावत। शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के टनकपुर दौरे से पहले कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने को लेकर क्षेत्र में सियासी हलचल बढ़ने के साथ ही पार्टीजनों में खासी नाराजगी है। बिना किसी ठोस कारण के पुलिस द्वारा की गई उक्त कार्रवाई पर कार्यकर्ताओं ने सवाल उठाए हैं।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी धार्मिक/देवकार्य के लिए टनकपुर आए थे। ऐसे में उनके कार्यक्रम का विरोध करने का कोई सवाल ही नहीं था। इसके बावजूद कार्यक्रम से पहले ही कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा हिरासत में ले 2 घंटे तक थाने में बैठाया रखा गया जो लोकतांत्रिक अधिकारों पर सवाल खड़े करता है। कांग्रेस जनों ने धामी सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनहित के मुद्दे उठाने वाली आवाजों से उन्हें इतना डर क्यों? उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उन्हें पुलिस की हिरासत नहीं,पहले जनता के सवालों का जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि जनहित,युवाओं को रोजगार, शिक्षा,सड़क और क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर आवाज उठाना उनका लोकतांत्रिक अधिकार है। आवाज दबाने के बजाय सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने पर ध्यान देना चाहिए।
पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए लोगों में कांग्रेस नगर अध्यक्ष श्याम सक्सेना,जिला उपाध्यक्ष नीरज मिश्रा, प्रदेश सचिव कार्यकारिणी यूथ कांग्रेस विनोद बड़ेला,रूपेश सक्सेना,गौरव जोशी,सोरभ गिरी,शिवम मिश्रा,अमित चंद्र, उस्मान आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
टनकपुर कोतवाली में पुलिस हिरासत में कांग्रेस जन।
