टनकपुर/चम्पावत। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती यहां धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर क्षेत्र के सभी शिक्षण संस्थानों के अलावा सरकारी कार्यालयों पर झण्डा रोहण करने के साथ ही इन दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर जीवन चरित्र पर प्रकाश डाल सत्य अहिंसा के मार्ग को आत्मसात करने पर बल दिया गया।
इस अवसर पर क्षेत्र स्थित पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पौधरोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया। कॉलेज परिवार,माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति तथा विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अभियान के दौरान विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता का संदेश देते हुए पौधे रोपे गए।अभियान के दौरान छात्राओं, शिक्षकों, समिति पदाधिकारियों एवं एसएमसी सदस्यों ने स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। इस दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छता के संदेश और लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या विनीता जोशी और समिति अध्यक्ष दीपा देवी ने देश को अधिक हरियालीयुक्त और स्वच्छ बनाने के साथ विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प में अपनी सहभागिता निभाने का संकल्प लिया। कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाला सामाजिक दायित्व है। पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। हरित और स्वच्छ भारत के निर्माण में विद्यालयों एवं युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।
इस दौरान माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति की अध्यक्ष दीपा देवी, प्रधानाचार्या विनीता जोशी,अध्यापिका बिंदु चंद, दीपा, शिवांगी भट्ट, पुष्पा जोशी, पूनम भट्ट, रश्मि गौड़, मंजु आर्या, नीलम पांडे, रश्मि जोशी, रीता उपाध्याय, रेनू शैल के अलावा समिति की सुनीता सक्सेना, संतोषी देवी, मंजू देवी, अनुपमा, पुष्पलता, कमला देवी, सोनी देवी, नीलम मिश्रा, लीला देवी, कमलेश कुमार, दुर्गा, सरस्वती देवी, कविता कोहली के अलावा तमाम छात्राएं मौजूद रहीं।
गांधी व शास्त्री जयन्ती पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद अध्यापिकाएं व समिति के लोग।
