टनकपुर/चम्पावत। करीब डेढ़ साल बाद आंखिर टनकपुर के उप जिला अस्पताल में ऑर्थोपैडिक सर्जन की तैनाती हो गई है। उप जिला अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डा.घनश्याम तिवारी के मुताबिक टननकपुर में अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रिंस माहेश्वरी ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के टनकपुर उप जिला अस्पताल में 1 अप्रैल 2025 से हड्डी के इलाज की व्यवस्था नहीं थी। डॉ.विनोद कुमार जोशी के सेवानिवृत्त होने के बाद से यहां अस्थिरोग विशेषज्ञ का पद खाली था। तबसे चंपावत जिले के मैदानी क्षेत्र के लोगों को हड्डी संबंधी रोग होने पर खासी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा रहा था। मजबूरन ऐसे रोगियों को निजी अस्पतालों या दूसरे जिले की दौड़
लगानी पड़ रही थी। अलबत्ता अब स्थिति में सुधार होने की उम्मीद जगी है। सेना में चिकित्सकीय सेवा दे चुके कैप्टन डॉ.प्रिंस माहेश्वरी द्वारा यहां कार्यभार ग्रहण कर लिया गया है।
नवागत चिकित्सक कैप्टन डॉक्टर प्रिंस माहेश्वरी।
