टनकपुर/चंपावत। साधन सहकारी समिति सचिवों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है। गुरुवार को उन्होंने बांहों में काली फीता बांधकर जिला मुख्यालय चंपावत स्थित साधन सहकारी समिति में जोरदार प्रदर्शन कर धरना दिया। समिति सचिवों ने समान कार्य एवं व्यवसाय वाली नवगठित एम पैक्स का पंजीकरण निरस्त करने की मांग की।
इसके अलावा उन्होंने मिनी बैंक में वितरित ऋण की सुरक्षा के लिए नीति बनाने, गेहूं व धान की खरीद पैक्स के जरिए करने, पैक्स सचिव व कर्मचारियों को सहकारिता ढांचे में शामिल करने, गोल्डन कार्ड से जोड़ने, लंबित मांगों पर आदेश जारी करने और कर्मचारियों की शत प्रतिशत पदोन्नति कैडर सचिव पदों पर करने की मांग की। कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर पांच अक्टूबर से निबंधक कार्यालय में धरना प्रदर्शन के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। इस मौके पर महेश बोहरा, हरीश जोशी, हरीश मथेला, कृष्ण चंद्र, खीम सिंह कुंवर, तुलसी भट्ट, चंद्रशेखर मौनी, सुंदर बोहरा, जीतेंद्र तड़ागी, मोहित तड़ागी, पंकज जोशी, मुकेश भट्ट, हेमंत बोहरा, पीयूष जोशी, अनिल भट्ट सूरज जोशी, नवीन चंद्र आदि शामिल रहे।
