टनकपुर/चंपावत। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन के तहत कर्मचारियों ने नई पेंशन नीति का विरोध करते हुए गुरुवार को चंपावत विकास भवन के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने एनपीएस यूपीएस पेंशन का विरोध करते हुए नई पेंशन नीति के प्रस्ताव की प्रतियां जलाई।
पुरानी पेंशन बहाली मंच के संरक्षक जीवन ओली ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देश पर पुरानी पेंशन बहाली हेतु प्रदेश सरकार के आंख, कान खोलने और उत्तराखंड में एनएसपी लागू करने के विरोध में पुतला दहन व एनपीएस व यूपीएस आदेशाों की प्रतियां जलाई गईं। बताया कि नई पेंशन नीति से कर्मचारियों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। कार्यक्रम में फेडरेशन जिलाध्यक्ष विनोद कुमार, केएन महंत, नवीन कुमार, कवींद्र तड़ागी, आकांक्षा वर्मा, विमला जोशी, कमलेश रावत, खीम सिंह बिष्ट, अलंकृत साह, अर्चना जोशी, सपना, रवींद्र सिंह, हिमांशु वारी, भूपेंद्र सिंह, हेमंत कुमार, डुंगर बोहरा, महेश सिंह, मनोहर लाल, शाहिद अली, सचिन कोहली, मोहम्मद सुहैल, यतेंद्र राणा, रवींद्र बगौली, बृजेश कुमार, मिंटू राणा, लोचन त्रिपाठी, त्रिभुवन अधिकारी, चंद्रशेखर पांडेय, शिवम वर्मा आदि कर्मचारी शामिल रहे।
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर प्रतिलिपि जलाते कर्मचारी।
