टनकपुर /सूखीढांग/चम्पावत। सूखीढांग क्षेत्र के विख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित दिवंगत रामचंद्र चौड़ाकोटी की पुत्रवधू तारा देवी का निधन हो गया। ग्रेफ में सेवारत रहे नारायण दत्त चौड़ाकोटी की 67 वर्षीय पत्नी तारा देवी बीते कुछ समय से अस्वस्थ थीं। 30 सितंबर को उन्होंने बरेली जिले के भोजीपुरा के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष महेश चंद्र चौड़ाकोटी ने बताया कि भोजीपुरा अस्पताल से देर शाम मृतका का शव उनके गांव सूखीढांग पहुंचा। 1 अक्टूबर को तारा देवी का बूम के कांकर घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन पर राजनीतिक एवं कई सामाजिक संगठनों ने शोक जताया है।
