टनकपुर/चम्पावत। जनपद चम्पावत के प्रवेश द्वार बनबसा स्थित राजकीय महाविद्यालय छात्रसंघ चुनावः 2026-27 हेतु 5 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। अलबत्ता बचे हुए 3 अन्य पदों हेतु कोई नामांकन नहीं होने से ये पद खाली रहेंगे। महाविद्यालय परिसर में गत दिवस सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण क्राई गई। प्राचार्य डॉ.आनन्द प्रकाश सिंह द्वारा सभी पदाधिकारियों को बधाई दे कालेज व छात्र हित में कार्य करने का आह्वान किया गया।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.कमलेश सक्टा ने बताया कि वर्तमान शिक्षा सत्र में बनबसा महाविद्यालय में 68 छात्र व 157 छात्राओं सहित कुल 225 विद्यार्थी अध्यनरत है। छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद हेतु अनुष्का,छात्रा उपाध्यक्ष हेतु खुशी वर्मा,सचिव पद हेतु मिली सागर,कोषाध्यक्ष पद हेतु प्रतिभा दत्त व विश्वविध्यालय प्रतिनिधि हेतु रितेश बहादुर थापा द्वारा नामांकन भरा गया था। इन सभी पदों हेतु 1-1 प्रत्याशी होने के चलते सभी को निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं बचे 3 पदों छात्र उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव व सांस्कृतिक सचिव पद हेतु कोई नामांकन न होने से इन्हें रिक्त घोषित किया गया है। सभी निर्वाचित पदाधिकारी छात्र संगठन एबीवीपी के प्रत्याशी हैं। सभी विजयी पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराने के साथ ही बधाईयाँ प्रेषित कर कालेज व छात्र हित में कार्य करने का आह्वान भी किया गया। इस मौके पर चुनाव समिति सदस्य डाॅ. सुशीला आर्या, हेम कुमार गहतोड़ी, डाॅ.सुधीर मलिक , त्रिलोक चन्द्र काण्डपाल सहित अन्य कालेज स्टाफ के लोग मौजूद रहे।
बनबसा महाविद्यालय में शपथ ग्रहण में मौजूद छात्रसंघ पदाधिकारी।
