टनकपुर/चम्पावत। टनकपुर क्षेत्र में एक बालिका द्वारा एक युवक पर धार्मिक पहचान छिपाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोप लगाया है। सूचना पर युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर टनकपुर कोतवाली में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस मीडिया ग्रुप से मिली जानकारी के मुताबिक एक युवक ने अपनी धार्मिक पहचान छुपाकर दूसरी धर्म की बालिका से पहले दोस्ती की और फिर शारीरिक संबंध भी बनाए।युवक की असली धार्मिक पहचान होने पर अभियुक्त ने बालिका पर मुस्लिम धर्म अपनाने एवं निकाह करने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता ने युवक पर बालिका की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की भी धमकी देने का आरोप भी लगाया है।
पुलिस अधीक्षक चम्पावत रेखा यादव ने बताया कि 28 सितंबर को तहरीर मिलने पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में आरोपित निषाद खान (22) निवासी मनिहारगोठ,टनकपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक गुरविंदर कौर, हेड कांस्टेबल नवींद्र मेहरा, कांस्टेबल हितेंद्र वर्मा और शोभा शर्मा शामिल थे।
पुलिस गिरफ्त में आरोपी निषाद खान।
