टनकपुर/चंपावत। जिला मुख्यालय चम्पावत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी के आरोप में 28 सितंबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाल डीएम को ज्ञापन सौंप मोटर स्टेशन रोड में पुतला दहन भी किया गया।
कांग्रेसजनों ने पार्टी कार्यालय से कलक्ट्रेट तक नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला और जिलाधिकारी मनीष कुमार के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि संवैधानिक पद में रहने के बावजूद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार नियम प्रक्रियाओं को ताक पर रखते हुए काम कर रहे हैं। पार्टीजनों ने एसआईआर में देश के करोड़ों मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश रचने का भी आरोप लगाया। पार्टी ने कहा कि सीईसी को उनके पद से हटाने को लेकर कांग्रेस का विरोध सड़क से सदन तक जारी रहेगा।
विरोध प्रदर्शन में ये रहे शामिलः
विरोध प्रदर्शन में निर्मला गहतोड़ी,सचिन माहरा,मुन्ना ढेक, विमला माहरा, रंजीत अधिकारी, दिग्विजय कार्की, लोकेश पांडेय,आशीष बिष्ट, बीएन शर्मा, अभिषेक तड़ागी, रोहन माहरा, नीरज कालाकोटी, पवन ढेक, ललित कालाकोटी, संजय कुंवर, नीरज पांडेय, तुषार वर्मा, कमल रैंसवाल, सोनू सिंह सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता शामिल रहे।
चम्पावत में प्रदर्शन कर पुतला फूंक डीएम को ज्ञापन सौंपते कांग्रेस जन।
