टनकपुर/चम्पावत। उत्तर भारत के सुविख्यात शक्तिपीठ श्री मां पूर्णागिरि मंदिर समिति की नई कार्यकारिणी के गठन हेतु चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। आगामी 27 अक्टूबर को होने उक्त चुनावों के लिए नामांकन की समूची प्रक्रिया पंचायतघर में पूरी की जा चुकी है। चुनाव अधिकारी पूर्णागिरि के पंडित पूरन चंद्र तिवारी,पूर्णागिरि (काली गूंठ) के ग्राम प्रधान पंडित पंकज तिवारी और पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पंडित मनोज पांडेय ने बताया कि 4 पदों के लिए कुल 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
उक्त चुनाव में अब तक 3 बार अध्यक्ष रह चुके पंडित किशन तिवारी ने एक बार फिर अध्यक्ष पद के दावेदार हैं। इसी तरह निवर्तमान सचिव पंडित सुरेश तिवारी इसी पद के लिए दूसरी बार मैदान में हैं। एक और मौजूदा पदाधिकारी उपाध्यक्ष नीरज पांडेय भी अध्यक्ष पद के उम्मीदवार हैं। चंपावत के ज्येष्ठ ब्लॉक उप प्रमुख एवं एक बार मंदिर समिति के अध्यक्ष रह चुके भुवन चंद्र पांडेय ने भी अध्यक्ष पद हेतु दावेदारी ठोकी है। हर बार की तरह 5 साल तक के लिए होने वाले चुनाव में कुल 422 मतदाता 27 अक्टूबर को होने वाली वोटिंग में हिस्सा लेंगे। गौरतलब है कि 2021 में हुए चुनाव की अपेक्षा इस बार 55 वोटर बढ़े हैं।
मन्दिर समिति विभिन्न पदों हेतु प्रत्याशी:
अध्यक्ष पद : निवर्तमान अध्यक्ष किशन तिवारी,पूर्व अध्यक्ष भुवन चंद्र पांडेय नीरज पांडेय और प्रकाश पांडेय।
उपाध्यक्ष: नंदा बल्लभ तिवारी एवं संजू पांडेय।
सचिव: निवर्तमान सचिव सुरेश तिवारी एवं गिरीश चंद्र पांडेय।
कोषाध्यक्ष पद : कैलाश पांडेय व गिरीश चंद्र तिवारी।
मां श्री पूर्णागिरि देवी दरबार।
