टनकपुर/चंपावत। जिला अस्पताल चम्पावत के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ.एचएस ह्यांकी का स्थानांतरण हो गया है। स्वास्थ्य महानिदेशक द्वारा जारी आदेश में उन्हें रुद्रपुर जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्साधीक्षक की जिम्मेदारी दी जा रही है। अलबत्ता आज खबर लिखे जाने तक डाॅ. ह्यांकी कार्यमुक्त नहीं हुए हैं।
सीएमओ पिथौरागढ़ के पद से स्थानान्तरित होकर 6 नवंबर 2024 को डॉ.हीरा सिंह ह्यांकी ने चंपावत जिला अस्पताल की जिम्मेदारी संभाली थी। उनके कार्यकाल में उनके नाम चंपावत जिला अस्पताल में कई उपलब्धियां रहीं। सीटी स्कैन से लेकर एमआरआई मशीन के संचालन का आगाज भी उन्हीं के सेवाकाल में हुआ। चम्पावत जिला अस्पताल में करीब 1 वर्ष 10 माह से अधिक की सेवा देने के बाद अब उन्हें रुद्रपुर जिला अस्पताल का जिम्मा सौंपा गया है। अलबत्ता अभी उनके स्थान पर चम्पावत में किसी नए सीएमएस को नहीं भेजा गया है।
सीएमएस डॉ. एचएस ह्यांकी।
