टनकपुर/चंपावत। शनिवार को चम्पावत बार एसोसिएशन हेतु हुए चुनाव में भास्कर मुरारी अध्यक्ष एवं गुणानंद थ्वाल सचिव निर्वाचित हुए हैं। इसके अलावा अशोक चौधरी उपाध्यक्ष पद पर विजयी हुए हैं। बार एसोसिएशन के 61 वोटो में से 57 सदस्यों ने मतदान में हिस्सा लिया।
उक्त चुनाव में भास्कर मुरारी ने अध्यक्ष पद पर निवर्तमान अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट को 33 वोटो से हराया। तीसरी प्रत्याशी पीएस पाटनी को सिर्फ 1वोट मिला जबकि एक वोट नोटा को पड़ा। इसी प्रकार सचिव पद पर गुणानंदथ्वाल ने दीपक जोशी को 23 वोट से शिकस्त दी। उपाध्यक्ष पद पर अशोक चौधरी ने पवन ज्योति मंडल को 9 वोटो से परास्त किया। उप सचिव पद पर मनीषा उप्रेती और कोषाध्यक्ष पद पर सुधीर चतुर्वेदी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। चुनाव अधिकारी रमेश उप्रेती,सह कुंदन राणा और रोहित जोशी ने चुनाव नतीजों की घोषणा की।
चुनाव में प्रत्याशियों को पड़े वोट:
अध्यक्ष: भास्कर मुरारी: 44, राम सिंह बिष्ट: 11
सचिव:गुणानंद थ्वाल:40,
दीपक जोशी: 17
उपाध्यक्ष: अशोक चौधरी: 33 और पवनज्योति मनराल:24।
उप ससिव:मनीषा उप्रेती।
कोषाध्यक्ष: सुधीर चतुर्वेदी।
फोटोः विजयी अध्यक्ष मुरारी व अन्य प्रत्याशी।
